सेना दिवस पर डिप्स के छात्राओं ने वीर जवानों को किया सलाम

जालन्धर/मैट्रो सेवा

डिप्स चेन के बच्चों द्वारा भारतीय सेना दिवस के मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान देश के वीर जवानों को सलाम किया। कार्यक्रम की शुरूआत पर बच्चों ने बार्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। बच्चों ने सैनिकों के जीवन पर पोस्टर बना कर और चेहरे पर तिरंगे बना कर हाथों में तिरंगा लेकर वीर जवानों के जीवन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, देश को बाहरी आक्रमण से सुरक्षित रखना और देश के अंदर व सीमाओं पर शांति बनाए रखना है।
प्रिंसिपल्स ने बच्चों को बताया कि हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनया जाता है। सेना इस दिन को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाता ही क्योंकि इस दिन सेना की कमान पहली बार भारतीयों के हाथ में आई थी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए कि जो अपने परिवार से दूर रहते हुए बार्डर पर सर्दी और गर्मी के मौसम में हम सब की रक्षा करते है।

You May Also Like